Filmipop

Benefits Of Orange For Skin: आपकी त्वचा को ये 6 फायदे देता है रसीला संतरा, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 20 Dec 2022, 5:02 pm
Benefits Of Orange For Skin: आपकी त्वचा को ये 6 फायदे देता है रसीला संतरा, जानिए इस्तेमाल का तरीका
Benefits Of Orange For Skin: आपकी त्वचा को ये 6 फायदे देता है रसीला संतरा, जानिए इस्तेमाल का तरीका
संतरा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए यह फायदेमंद होता है। संतरा खाने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसके अलावा वजन घटाने में भी संतरे से मदद मिलती है।
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। यानी खुद को हेल्दी रखने के लिए हमें संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि संतरा स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। संतरे से चेहरे पर निखार आता है। इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
संतरे में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कैसे संतरा की स्किन को खूबसूरत, हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है।

एक्ने को कंट्रोल करता है संतरा

गर्मियों में पसीने की वजह से खुजली और एक्ने की समस्या हो जाती है। ऐसे में संतरे से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। चूंकि यह साइट्रिक एसिड फ्रूट है, इसलिए यह एक्ने से बचाव करता है। इसके अलावा यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करता है।

ब्लैकहेड्स के लिए संतरा
संतरे से ब्लैकहेड्स को भी हटाया जा सकता है। यह रोम छिद्रों में जमी गंदगी को साफ कर सकता है। संतरे में फाइबर होता है जो स्किन को क्लीन और हाइड्रेटेड रखता है। इससे स्किन काफी खिली हुई और जंवा नज़र आती है।

दाग धब्बे और झुर्रियों को कम करता है संतरा
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं जैसे डार्क स्पॉट्स, फाइन लाइंस, रिंकल्स आदि। इस तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए संतरे का फेस पैक लगाया जाता है। संतरा कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे आपकी स्किन टाइट रहती है। साथ ही आपका चेहरा यंग और ग्लोइंग दिखता है।

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए संतरे का फेस पैक
संतरे का फेस पैक लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं। यह पिंपल्स को सूखा देता है। साथ ही पिंपल्स की सूजन भी कम होती है। संतरे में मौजूद साइट्रिक एसिड से पिंपल से छुटकारा पाया जा सकता है।

चेहरे पर निखार लाता है संतरा
यदि आपके चेहरे की रंगत खो गई है तो उसे वापस लाने के लिए आप संतरे का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा काफी साफ और ब्राइट हो जाएगा। संतरे से स्किन टोन में भी सुधार आता है।

स्किन को मॉइश्चराइजर रखता है संतरा
संतरे में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। आपकी स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखने के लिए संतरे का सेवन किया जा सकता है या फिर इसका फेस पैक भी काफी फायदेमंद होता है।