अदब और तहजीब के शहर लखनऊ नवाब शाही, महल और कोठियां, झरोखे, दस्तकारी, बिरयानी के अलावा चिकनकारी कला के लिए भी जाना जाता है। यह नवाबी शिल्प कला आजकल फैशन का हिस्सा बन गया है। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस को भी अक्सर चिकनकारी आउटफिट में देखा जाता है। चिकनकारी कढ़ाई के आउटफिट्स एवरग्रीन होते हैं।
चिकनकारी साड़ी
इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने लाल रंग की चिकनकारी कढ़ाई वाली साड़ी पहनी है। चिकनकारी कढ़ाई के साथ साड़ी पर स्वारोस्की क्रिस्टल और सीक्वेंस भी वर्क भी है। चिकनकारी कढ़ाई वाली साड़ी में कट दाना, बीड्स और मुकेश वर्क वाली साड़ी भी आपको मिलेगी। ऐसी साड़ियों के साथ आप वेल्वेट या शिफॉन का ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। इससे आपको बहुत ही रिच लुक मिलेगा।
चिकनकारी सूट
आप चाहें तो अनारकली स्टाइल का चिकनकारी सूट ट्राई कर सकती हैं। आप ऐसे सूट पार्टीज में पहन सकति हैं। इसके अलावा जामा स्टाइल कुर्ता भी आपको अच्छा लुक देगा। ऐसे आउटफिट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि यदि आप जामा स्टाइल कुर्ता खरीदने की सोच रही हैं तो आप किसी भी लोकल डिजाइनर से इस पर चिकनकारी कढ़ाई करवा सकती हैं। इसके साथ झुमके आप पर खूब जचेंगे।
चिकनकारी लहंगा
बॉलीवुड की हसीनाओं को अक्सर हमने चिकनकारी लहंगा प्लांट करते देखा है। इस तरह के लहंगे को हल्दी, मेहंदी, रिंग सेरेमनी जैसे मौकों पर आप पहन सकती हैं। खास तौर पर ऐसे लहंगे गर्मियों में बहुत ही कंफर्टेबल रहते हैं। साथ ही यह अच्छा लुक भी देते हैं। इसकी कई अच्छी वैराइटीज आपको मिलेंगे।
चिकनकारी कुर्ता
चिकनकारी कुर्ते को जींस के साथ टीमअप किया जा सकता है। स्टाइलिश जींस और बढ़िया फुटवेयर के साथ ऐसे कुर्ते बहुत ही बढ़िया लुक देते हैं। अक्सर सेलिब्रिटीज को भी ऐसे लुक में देखा जाता है । चिकनकारी कुर्ता दिखने में जितने बढ़िया होते हैं, पहनने में यह उतने ही कंफर्टेबल होते हैं।