Filmipop

Loose Velvet Salwar Kurta Designs: वेलवेट के ये लूज़ सलवार कुर्ता पहनकर दिखेंगी आप बेहद स्टाइलिश

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 13 Jan 2023, 4:45 pm
Loose Velvet Salwar Kurta Designs: वेलवेट के ये लूज़ सलवार कुर्ता पहनकर दिखेंगी आप बेहद स्टाइलिश
Loose Velvet Salwar Kurta Designs: वेलवेट के ये लूज़ सलवार कुर्ता पहनकर दिखेंगी आप बेहद स्टाइलिश
सर्दी के मौसम में वेलवेट के कपड़े बहुत ही आरामदायक होते हैं। इन्हें पहनकर अच्छा लुक मिलता है साथ ही ठंड से भी राहत मिलती है। वेलवेट में आपको कई तरह के आउटफिट्स मिलेंगे। वेस्टर्न लुक के लिए आपको वेलवेट का गाउन या फिर शॉर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। इसके अलावा एथनिक लुक के लिए वेलवेट के सलवार कुर्ते आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
अगर फैशन ट्रेंड की बात करें तो यह रोजाना बदलते रहते हैं। ऐसे में वेलवेट फैब्रिक के एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले कपड़े मार्केट में आपको मिलेंगे। अगर हम सलवार सूट की बात करें तो आजकल प्लाजो काफी पसंद किया जाता। वेलवेट में भी आपको अच्छे प्लाजो और कुर्ता मिलेंगे। इस तरह के बॉटम के साथ लूज़ कुर्ते खूब जचते हैं।
ऐसे ही कुछ बेहतरीन डिजाइन वाले लूज वेलवेट सलवार कुर्ते यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन्हें पहनकर आपको अच्छी गर्माहट मिलेगी। साथ ही यह आपको आपका मनपसंद लुक भी देंगे।

लूज़ वेलवेट सूट
प्लस साइज वाली महिलाओं के लिए लूज़ वेलवेट सूट बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है। लूज़ कुर्ते के साथ प्लाजो बहुत ही स्टाइलिश लगता है। आप चाहें तो इस तरह के कुर्ते और बॉटम के साथ सिल्क का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। प्लेन दुपट्टे की जगह अगर आप गोटा पट्टी वाला दुपट्टा लेती हैं तो यह आपके लुक को और भी खूबसूरत बना सकता है। इस आउटफिट को आप सर्दियों में पार्टीज में भी पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ हील्स आप पर खूब जचेंगी।

ए लाइन वेलवेट सू
इस सूट को पहनकर आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक मिल सकता है इस तरह के सूट के साथ आप चाहें तो दुपट्टा न भी कैरी करें। बढ़िया एथनिक फुटवियर के साथ ऐसा ए लाइन वेलवेट सूट को पहना जा सकता है। कैजुअल ओकेजन के लिए यह बढ़िया आउटफिट हो सकता है। इसके अलावा आप स्पेशल ओकेजन पर भी इसे पहन सकती हैं। अच्छे नेक लाइन वाला वेलवेट का कुर्ता आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देगा। ऐसे आउटफिट के साथ आप मल्टी कलर के इयररिंग्स पहन सकती हैं। इसके अलावा आप ऑक्सिडाइज ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।

स्ट्रेट वेलवेट सूट
इस तरह का वेलवेट सूट हर तरह की बॉडी टाइप को सूट करता है। यह आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएंगे। लूज वेलवेट के कुर्ते के साथ प्लाजो और मैचिंग का दुपट्टा आपको बहुत ही गॉर्जियस लुक दे सकता है। इसके अलावा इस सूट के साथ आप फ्लैट फुटवेयर पहन सकती हैं। अगर आप ऐसा सलवार कुर्ता स्टिच करवा रही हैं तो कुर्ते के फ्रंट पर आप तो हैवी कढ़ाई करवा सकती हैं। कुर्ते के स्लीव्स पर भी कढ़ाई खूब अच्छी लगेगी। आप चाहें तो कुर्ते पर पतला गोटा भी लगवा सकती हैं।