Filmipop

Outfit Ideas For Holi: होली पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो पहनें ये आउटफिट्स, हर कोई करेगा तारीफ

Produced by Somanagouda Biradar | Hindi Filmipop | Updated: 15 Feb 2023, 5:16 pm
Outfit Ideas For Holi: होली पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो पहनें ये आउटफिट्स, हर कोई करेगा तारीफ
Outfit Ideas For Holi: होली पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो पहनें ये आउटफिट्स, हर कोई करेगा तारीफ
जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है ऐसे में जाहिर सी बात है कि आपने अपने इस फेस्टिवल को खास बनाने के लिए कुछ खास तैयारियां भी की होंगी। अगर आप अपने आउटफिट्स को लेकर कंफ्यूज है कि आप इस बार होली पर क्या पहने तो आपका यह कन्फ्यूजन हम दूर कर सकते हैं। जी हां हम आपके लिए यहां कुछ बेहतरीन आउटफिट आईडियाज लेकर आए हैं जिन्हें आप होली के खास मौके पर पहन सकती हैं। इस तरह के कपड़े पहनकर आप भीड़ में भी सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी।

हालांकि होली के लिए कपड़े खरीदने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। जैसा की होली रंगों का त्योहार है इसलिए इस दिन महंगे कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। रंगों से कपड़े खराब हो सकते हैं और उन्हें दोबारा नहीं पहना जा सकता है। होली के लिए कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने चाहिए।
लहंगा

होली पर अगर आप डिफरेंट लुक चाहती हैं तो आप दीपिका पादुकोण की मूवी रामलीला के उनके लहंगे लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। व्हाइट, रेड और ब्लैक के कॉन्बिनेशन वाला दीपिका का यह लहंगा आपको बहुत ही खूबसूरत लुक देगा। इस तरह के आउटफिट के साथ आप दीपिका की तरह ही चांद बाली पहन सकती हैं। यह आपकी सुंदरता को और भी बढ़ा देंगे। ऐसा लहंगा बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो स्कर्ट के साथ सिंपल प्लेन ब्लाउज पहन सकती हैं।

साड़ी

साड़ी किसी भी ओकेजन पर पहनी जा सकती है। इस बार होली के मौके पर आप साड़ी कैरी कर सकती हैं। होली के मौके पर ज्यादातर लोग लाइट कलर के कपड़े पहनते हैं। अगर आप सफेद रंग की पोल्का डॉट वाली साड़ी पहनेंगी तो आपको बहुत ही खूबसूरत लुक मिलेगा। अपने लुक को इन्हांस करने के लिए आप साड़ी के साथ बन बना सकती है। इस तरह की साड़ी के साथ आप हाई पोनीटेल भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप बढ़िया स्टड इयररिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं।

सलवार सूट

होली पर पहनने के लिए सलवार सूट भी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप चाहें तो प्लेन व्हाइट कलर के सलवार कुर्ते के साथ हैवी डिजाइन वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इस तरह का दुपट्टा आपको बहुत ही हटकर और अट्रैक्टिव लुक दे सकता है। बढ़िया इयररिंग्स के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट करें। इसके अलावा इस तरह के आउटफिट के साथ आप ब्रैड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। होली पर आप पुरानी साड़ी से भी अपने लिए बढ़िया आउटफिट बनवा सकती हैं। आप चाहें तो सलवार सूट से लेकर बढ़िया ड्रेस तक स्टिच करवा सकती हैं।