Filmipop

बिकनी हो या जिम ऑउटफिट, हर लुक में छा जाती हैं दिशा पाटनी, आप भी फॉलो करें उनके ये हॉट अवतार

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 21 Nov 2022, 5:28 pm
बिकनी हो या जिम ऑउटफिट, हर लुक में छा जाती हैं दिशा पाटनी, आप भी फॉलो करें उनके ये हॉट अवतार
बिकनी हो या जिम ऑउटफिट, हर लुक में छा जाती हैं दिशा पाटनी, आप भी फॉलो करें उनके ये हॉट अवतार
दिशा पाटनी न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और उनकी हर तस्वीर उनके फैंस का दिल जीत लेती है। इंडियन हो या वेस्टर्न कपड़े, दिशा हर कपड़े में काफी कमाल की लगती हैं। अपने फैशन सेंस से वे कई बड़ी ऐक्ट्रेस को भी मात देती हैं।
दिशा के आउटफिट्स काफी फैशनेबल होते हैं और अपने हर अटायर को वो काफी अच्छी तरह से कैरी करती हैं फिर चाहे पजामा, स्वेटशर्ट हो या फिर बिकनी। एक ओर जहां दिशा का साड़ी अवतार उनके फैंस को दीवाना बना देता है तो वहीं उनके बोल्ड लुक्स भी धमाल मचा देते हैं।
सिंपल आउटफिट्स में भी दिशा स्टाइल का तड़का देती हैं। एक बार फिर दिशा काफी बोल्ड लुक में नज़र आई हैं। उन्होंने केल्विन क्लेन का ग्रे बिकिनी सेट पहनकर फोटोशूट करवाया है। जैसे ही इस धोनी स्टार ने अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। उनका यह अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में दिशा का ग्लैमरस और बोल्ड अवतार देखने को मिला।

दिशा पाटनी केल्विन क्लेन ग्रे बिकिनी में
अपने केल्विन क्लेन ग्रे बिकनी सेट में दिशा के एब्स साफ नज़र आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि अपनी फिटनेस को लेकर वो कितनी सतर्क रहती हैं। दिशा ने इलास्टिक बैंड पर ब्रांड के मोनोग्राम लोगो के साथ स्लेट ग्रे कटआउट सिलेक्ट किया है। अपने बोल्ड लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को खुला ही रखा है। इस बिकिनी के साथ दिशा ने लाइट मेकअप कैरी किया है।

दिशा का लेपर्ड प्रिंट ब्रैलेट
इस बार दिशा ने लेपर्ड प्रिंट ब्रैलेट चूज़ किया है। उनका यह लुक काफी चर्चा में है और लोगों के दिलों में आग लगा रहा है। इस ब्रैलेट में दिशा काफी खूबसूरत और बोल्ड नज़र आ रही हैं। खुले बालों के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया है।

बिकिनी लुक से जीता दिल
यह पहली बार नहीं है कि दिशा ने अपने बिकिनी फोटोशूट से आग लगाई है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने अपने बिकनी लुक से अपने फैंस का दिल जीता है।

दिशा का बिकिनी लव
अक्सर दिशा छुट्टियां मनाने मालदीव जाती हैं और वहां बिकिनी पहनकर फोटोशूट जरूर करवाती हैं। बिकिनी में फिगर फ्लॉन्ट करना दिशा को बेहद पसंद है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी ऐसी कई तस्वीरें आपको देखने को मिलेंगी।

दिशा पाटनी के जिम आउटफिट्स
अपने बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के अलावा दिशा अक्सर जिम करते हुए भी अपना वीडियो शेयर करती हैं। उनके जिम आउटफिट्स भी काफी स्टाइलिश होते हैं। दीपिका को एक ट्रेंड सेटर कहा जाता है जो अपने फैशन से नए-नए ट्रेंड लेकर आती हैं।