Filmipop

Styling Tips For Traditional Outfits: 40 की उम्र में भी दिखना है यंग तो श्वेता तिवारी से लें स्टाइलिंग टिप्स

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 12 Jan 2023, 6:03 pm
Styling Tips For Traditional Outfits: 40 की उम्र में भी दिखना है यंग तो श्वेता तिवारी से लें स्टाइलिंग टिप्स
Styling Tips For Traditional Outfits: 40 की उम्र में भी दिखना है यंग तो श्वेता तिवारी से लें स्टाइलिंग टिप्स
उम्र के बढ़ने के साथ चेहरे का ग्लो और चार्म घटने लगते हैं। बढ़ती उम्र की वजह से शरीर में भी कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, लेकिन हम चाहें तो बढ़ती उम्र में भी अपनी खूबसूरती को बनाए रख सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें, साथ ही हमारे पास सही स्टाइलिंग भी टिप्स हो। बदलते जमाने के साथ फैशन भी बदलता रहता है, ऐसे में लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करके हम अपना स्टाइल मेंटेन रख सकते हैं फिर चाहे हमारी उम्र कितनी भी हो।
उदाहरण के लिए आपको टीवी इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेसेस के अलावा बॉलीवुड की भी कई ऐसी हसीनाएं मिलेंगी जो 40 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और जंवा नजर आती हैं जैसे भाग्यश्री, श्वेता तिवारी अमृता राव आदि। इनके फैशन सेंस के लोग आज भी काफी दीवाने हैं। लोग इनके लुक्स की जमकर तारीफ ही करते हैं।
अगर आप भी उम्र के इस पड़ाव पर हैं और खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश रखना चाहती हैं तो यहां हम टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के कुछ बेहतरीन लुक्स आपके साथ शेयर करने वाले हैं जिनसे आपको काफी आइडियाज और इंस्पिरेशन मिल सकती है। आइए देखते हैं।

फ्लोरल सूट
फ्लोरल डिजाइन के कपड़े एवरग्रीन होते हैं। श्वेता इस तस्वीर में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको फ्लोरा पैटर्न की साड़ी से लेकर सलवार सूट तक मिलेंगे। फ्लोरल प्रिंट का ऐसा अनारकली सूट किसी भी ऑकेजन पर पहना जा सकता है। इस तरह का सूट हर तरह की बॉडी टाइप पर खिलता है। अगर ज्वेलरी की बात करें तो आप आउटफिट के साथ सिल्वर ज्वेलरी पहन सकती हैं। आप चाहें तो एंटीक ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए आप फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। आप बचे हुए बालों को खुला ही छोड़ दें।

हैवी लहंगा
यहां श्वेता तिवारी ने येलो कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ है। इस तरह के लहंगे आप हल्दी के फंक्शन में पहन सकती हैं। इसके अलावा यह दूसरे फंक्शन के लिए भी बढ़िया विकल्प है। डीप गले का ब्लाउज श्वेता को काफी बोल्ड लुक दे रहा है। इस तरह की लहंगे के साथ आप स्टोन वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं। आप चाहें तो ग्रीन कलर के स्टोन वाला नेकलेस और इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए आप बन बना सकती हैं। आप चाहें तो अपने बाल खुले भी रख सकती हैं।

सिक्विन साड़ी

सिक्विन साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है। अक्सर बॉलीवुड डीवाज को इस तरह की साड़ी में देखा जाता है। साथ ही टीवी की मशहूर हसीनाओं को भी कई फंक्शन और पार्टी में ऐसी साड़ी में देखा जाता है। इस तरह की साड़ी में आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। आपके लिए बजट फ्रेंडली साड़ी भी हो सकती है। सिक्विन साड़ी के साथ अगर आप साटिन का ब्लाउज पहनती हैं तो यह आपको बहुत ही डिफरेंट और गॉर्जियस लुक देगा। ऐसी साड़ी के साथ स्टोन वाली ईयररिंग्स आप पर खूब जचेंगे। कॉकटेल पार्टीज इसके लिए यह परफेक्ट आउटफिट हो सकता है।