Filmipop

Cuticle Oil For Nails: खूबसूरत और मजबूत नाखूनों के लिए लगाएं घर पर बने ये क्यूटिकल ऑयल्स

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 28 Dec 2022, 4:02 pm
Cuticle Oil For Nails: खूबसूरत और मजबूत नाखूनों के लिए लगाएं घर पर बने ये क्यूटिकल ऑयल्स
Cuticle Oil For Nails: खूबसूरत और मजबूत नाखूनों के लिए लगाएं घर पर बने ये क्यूटिकल ऑयल्स
महिलाएं अपने चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के साथ-साथ अपने नाखूनों का भी ध्यान रखती हैं। इसके लिए वे अलग अलग रंग के नेल पेंट्स लगाती हैं। आजकल नेल आर्ट का जमाना है। कई लड़कियों और महिलाओं के नाखूनों पर ऐसे नेल आर्ट देखने को मिलते हैं। हालांकि नाखूनों को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए केवल नेल पेंट काफी नहीं है बल्कि इन्हें भी प्रॉपर केयर की जरूरत होती है।
नेल पेंट लगाने से आपके नाखून केवल कलरफुल दिख सकते हैं, लेकिन क्यूटिकल ऑयल लगाकर इन्हें हेल्दी भी बनाया जा सकता है। जी हां क्यूटिकल ऑयल नाखूनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप इसे अपने नेल केयर रूटीन में शामिल कर अपने नाखूनों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। साथ ही यह उन्हें मजबूत भी मजबूत भी बनाएंगे। क्यूटिकल ऑयल नेल्स को मॉइश्चराइज करते हैं और चमक भी आती है।
अगर आप बाजार से क्यूटिकल ऑयल नहीं खरीदना चाहती हैं तो घर पर भी इन्हें बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर किन आसान तरीकों से क्यूटिकल ऑयल तैयार किया जा सकता है।

ऐसे बनाएं नारियल के तेल से क्यूटिकल ऑयल
नारियल तेल नाखूनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह नेल्स को पोषित कर सकते हैं क्योंकि इनमें लिनोलिक और लॉरिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नारियल के तेल से क्यूटिकल ऑयल बनाने के लिए एक कैप्सूल विटामिन ई ऑयल, एक बड़ा चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल और 4-5 बूंदे लैवेंडर एसेंशियल ऑयल चाहिए होता है।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच के छोटे कंटेनर में सभी तेलों को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। ठोस नारियल तेल को गर्म करें और ठंडा करके बोतल में भरें। मेनीक्योर करते समय आप इस क्यूटिकल ऑयल से हल्का मसाज कर सकती हैं।

कैस्टर ऑयल से क्यूटिकल ऑयल बनाने का तरीका
कैस्टर ऑयल को नारियल तेल के साथ मिक्स करके लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल में आप एक चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल बराबर मात्रा में डालकर मिक्स कर लें। आप इसे नेल पॉलिश एप्लीकेटर की मदद से अपने नाखूनों पर लगा सकती हैं। इसे आपके नेल्स काफी चमकने लगेंगे, साथ ही मजबूत भी होंगे।

कमजोर नाखूनों के लिए ऑलिव ऑयल से बना क्यूटिकल ऑयल
यदि आपके नाखून कमजोर है और वह जल्दी टूट जाते हैं तो आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नाखूनों की ग्रोथ अच्छी जाएगी। ऑलिव ऑयल से क्यूटिकल ऑयल बनाने के लिए आप एक विटामिन कैप्सूल विटामिन ई ऑयल, आधा चम्मच बादाम का तेल, दो चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल 4 से 5 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल और 4 से 5 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल कांच के बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। नीला एप्लीकेटर से आप इसे अपने नाखूनों पर लगा सकती हैं। इसके अलावा इनसे आप अपने नेल्स की मसाज भी कर सकती हैं।