Filmipop

Homemade Aloe Vera Sunscreen: सनबर्न से बचाव के लिए एलोवेरा से ऐसे बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 13 Jan 2023, 4:25 pm
Homemade Aloe Vera Sunscreen: सनबर्न से बचाव के लिए एलोवेरा से ऐसे बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन
Homemade Aloe Vera Sunscreen: सनबर्न से बचाव के लिए एलोवेरा से ऐसे बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन
सूर्य की हानिकारक किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। सनस्क्रीन हमारी स्किन के लिए प्रोटेक्टिव शील्ड की तरह काम करती है। अक्सर घर से बाहर निकलते वक्त ही हम सनस्क्रीन का यूज करते हैं, लेकिन घर पर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे हमारी स्किन कई तरह के फायदे मिलते हैं।
बाजार में आपको अलग-अलग कंपनियों के सनस्क्रीन मिलेंगे जिनका यूज़ करके आप अपनी स्क्रीन की खूबसूरती को बनाए रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घर पर भी सनस्क्रीन तैयार किया जा सकता है। आपके आसपास ही ऐसी कई नेचुरल चीजें मौजूद हैं जिनकी मदद से घर पर सनस्क्रीन बनाया किया जा सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की, एलोवेरा स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
एलोवेरा दाग, धब्बे झुर्रियां, झाइयां आदि को कम करने कम करने का काम करता है। इसके अलावा इसके और भी कई फायदे होते हैं। एलोवेरा से बढ़िया सनस्क्रीन बनाया जा सकता है। एलोवेरा में ही कुछ और नेचुरल चीजों को मिलाकर हम बढ़िया सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। एलोवेरा से बने सनस्क्रीन से आपके स्किन को मॉइश्चर मिल सकता है। साथ ही यह धूल मिट्टी प्रदूषण से भी आपकी स्किन को प्रोटेक्ट कर सकता है। आइए आप उसको बताते हैं कि एलोवेरा के साथ किन चीजों को मिलाकर घर पर बढ़िया सनस्क्रीन बनाया जा सकता है।

एलोवेरा SPF 15 सनस्क्रीन
एलोवेरा से SPF 15 वाला सनस्क्रीन बनाने के लिए आप एक बाउल में बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल ले लें। फिर इसमें आप विटामिन ई तेल की कुछ बूंदे डाल दें। इसके अलावा इसमें एक चम्मच सूरजमुखी का तेल और 2 से 3 चम्मच जिंक ऑक्साइड डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिक्सचर में आप थोड़ा सा पानी भी ऐड कर सकते हैं। तैयार होने पर आप इसे कंटेनर में स्टोर कर रख लें। रोजाना इस सनस्क्रीन का यूज करने पर आपकी स्किन की खूबसूरती बनी रहेगी।

हाई SPF एलोवेरा सनस्क्रीन
इस सनस्क्रीन को बनाने के लिए एलोवेरा जेल के साथ आपको अखरोट का तेल, जिंक ऑक्साइड, शिया बटर और नारियल तेल का इस्तेमाल करना होगा। सबसे पहले आप 1/4 कप एलोवेरा जेल ले लें, फिर उसमें 2-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड, 25 से 30 बूंद अखरोट का तेल, 1 कप शिया बटर और 2 से 3 चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका सनस्क्रीन तैयार हो जाएगा।

एलोवेरा क्यूब्स सनस्क्रीन
इस सनस्क्रीन को बनाने के लिए आप 1 चम्मच एलोवेरा जेल में आप आधा चम्मच हल्दी अच्छी तरह डालकर मिक्स कर लें। इसे डायरेक्ट स्किन पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा इसे फ्रीजर में रखकर आप आइस क्यूब की तरह भी जमा सकते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले आप इसे अपने चेहरे पर झगड़ सकते हैं। इसके अलावा धूप से बाहर आने के बाद भी इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है।