Filmipop

Neem and Aloe Vera Hair Mask: खूबसूरत घने बालों के लिए लगाएं एलोवेरा और नीम का ये हेयर मास्क

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 16 Jan 2023, 6:23 pm
Neem and Aloe Vera Hair Mask: खूबसूरत घने बालों के लिए लगाएं एलोवेरा और नीम का ये हेयर मास्क
Neem and Aloe Vera Hair Mask: खूबसूरत घने बालों के लिए लगाएं एलोवेरा और नीम का ये हेयर मास्क
धूल, मिट्टी, प्रदूषण आदि से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बालों का टूटना झड़ना एक आम समस्या हो गई है। इसके अलावा बाल असमय सफेद भी होने लगते हैं। प्रदूषण के अलावा गलत खानपान और स्ट्रेस की वजह से भी बालों से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं। अपने बालों को सुंदर, लंबा और घना बनाने के लिए हम बाजार से कई महंगे हेयर प्रोडक्ट खरीद कर उनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाहर के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने की जगह यदि हम नेचुरल चीजों का यूज करते हैं तो यह हमारे बालों से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स को जड़ से खत्म कर सकते हैं। हमारे घर के अंदर यह आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो इस तरह की समस्याओं को खत्म कर सकती हैं।
बालों की अच्छी देखभाल के लिए हम हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। अगर हम चाहें तो घर पर ही आसान विधि से नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर अपने लिए बढ़िया हेयर मास्क बना सकते हैं। बाल हो या फिर स्किन एलोवेरा के कई फायदे होते हैं। इसके अलावा नीम को भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। अगर इन दो चीजों को मिलाकर हेयर मास्क बनाया जाए तो यह बालों सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बना सकते हैं। साथ ही इनसे हेयर फॉल भी कम हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि नीम और एलोवेरा जेल को मिक्स करके कैसे घर पर आसानी से हेयर मास्क बनाया जा सकता है।
ऐसे बनाएं नीम और एलोवेरा का हेयर मास्क
नीम और एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप नीम की पत्तियों को तोड़कर उसे पीस लें। इसके बाद फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर पिसी हुई नीम की पत्तियों में उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस हेयर मास्क को आप अपने बालों पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों पर चमक आ जाएगी। साथ ही आपको डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल सकता है। यह हेयर मास्क आपके बालों को मजबूत और घना बनाने के अलावा आपके स्कैल्प को भी हेल्दी रखेगा।

बालों के लिए नीम के फायदे
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होते हैं जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इससे खुजली, रैशेज आदि जैसी समस्याएं नहीं होती है। साथ ही बालों के साथ स्कैल्प भी क्लीन और क्लियर रहता है। यह बालों का टूटना झड़ना कम कर सकता है। इससे हेयर फॉलिकल्स भी मजबूत होते हैं। नीम से बालों को पूरा पोषण मिलता है।

बालों के लिए एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा में कई सारे विटामिन और फोलिक एसिड होता है। यह बालों को खूबसूरत और घना बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से इची स्कैल्प की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। यह स्कैल्प से डेड सेल्स को रिमूव कर सकता है जिससे स्कैल्प एकदम क्लियर रहेगी और बाल जड़ से मजबूत होंगे। एलोवेरा इस्तेमाल करने से बालों पर चमक आती है और बाल काफी सॉफ्ट भी होते हैं।