Filmipop

Almond Oil For Pigmentation: पिगमेंटेशन से पाना है छुटकारा तो ऐसे लगाएं चेहरे पर बादाम का तेल

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 10 Jan 2023, 1:57 pm
Almond Oil For Pigmentation: पिगमेंटेशन से पाना है छुटकारा तो ऐसे लगाएं चेहरे पर बादाम का तेल
Almond Oil For Pigmentation: पिगमेंटेशन से पाना है छुटकारा तो ऐसे लगाएं चेहरे पर बादाम का तेल
बादाम खाने के कई फायदे होते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसके अलावा हड्डियों के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है। कहते हैं रोजाना बादाम खाने से दिमाग भी तेज होता है। इसके अलावा भी बादाम खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। बादाम खाने के अलावा अगर बादाम के तेल को बालों और चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन काफी ग्लोइंग हो जाती है। साथ ही बालों को भी मजबूती और चमक मिलती है। जी हां स्किन और बालों के लिए भी बादाम का तेल बहुत ही लाभकारी माना जाता है।
बादाम का तेल गर्म होता है इसलिए सर्दियों में इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यदि इसके तेल को चेहरे पर लगाया जाए तो इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। इससे स्किन और बालों से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है। खासतौर पर अगर आपको पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम है तो बादाम का तेल आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा टैनिंग और चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए भी बादाम का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है।
बादाम के तेल में विटामिन ई, विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज आदि होते हैं। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चेहरे की रंगत में भी सुधार आता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से बादाम का तेल इस्तेमाल करने पर पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।

रोजाना रात को लगाएं बादाम का तेल
ठंड के मौसम में रोजाना रात को सोने से पहले आप बादाम के तेल की कुछ बूंदों को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट मालिश करने पर आप अपना चेहरा रात भर ऐसे ही छोड़ दें। नियमित रूप से ऐसा करने पर चेहरे से दाग, धब्बे, झाइयां दूर होंगे। इससे आपको बेदाग, सुंदर और निखरा हुआ चेहरा मिलेगा। इससे आपके चेहरे पर चमक भी आएगी।

बादाम के तेल का स्क्रब
इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए आप बादाम के तेल में 1/4 चम्मच कॉफी और थोड़ी सी चीन या शहद मिला लें। इसे चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए यूज किया जा सकता है। इस स्क्रब से आप सर्कुलर मोशन में कम से कम 4 से 5 मिनट तक चेहरे की पर मसाज करें। इसके बाद 10 मिनट के बाद आप अपना चेहरा धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल रात को सोने से पहले किया जा सकता है। इससे डेड स्किन हट जाएगी और आपका निखार वापस आ जाएगा। चेहरा धोने के बाद आप बादाम के तेल को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं।

एलोवेरा जेल और बादाम का तेल
इस पैक को बनाने के लिए आप 2 चम्मच बादाम के तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इस पैक को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाकर धोया जा सकता है। आप चाहे तो रात भर अपना चेहरा ऐसे ही छोड़ दें। इससे चेहरे का कालापन दूर होगा और आपकी स्किन मॉइस्चराइजर रहेगी।