Filmipop

Face Pack For Pimples: मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाएं ये 2 चीजें, जल्द दूर होंगे पिंपल्स के दाग धब्बे

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 22 Dec 2022, 4:44 pm
Face Pack For Pimples: मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाएं ये 2 चीजें, जल्द दूर होंगे पिंपल्स के दाग धब्बे
Face Pack For Pimples: मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाएं ये 2 चीजें, जल्द दूर होंगे पिंपल्स के दाग धब्बे
पिंपल्स के कई कारण हो सकते हैं। धूल मिट्टी, प्रदूषण गलत खानपान की आदतें आदि। युवाओं में यह समस्या आम होती है। हालांकि पिंपल्स के दाग धब्बे, चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। पिंपल से होने वाले गहरे दाग धब्बों से छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। ऐसे में कई लोग अलग-अलग तरह की क्रीम इस्तेमाल करने लगते हैं जो उनकी प्रॉब्लम्स को और बढ़ा सकते हैं।
अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी इस प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पिंपल्स होने के क्या कारण होते हैं। इसके अलावा हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ नेचुरल तरीके भी बताएंगे।
पिंपल्स होने के कारण

1. कुछ लोगों में पिंपल्स की परेशानी जेनेटिक होती है तो वहीं कुछ लोगों की स्किन बहुत ही ऑयली होती है। ऑयली स्किन वालों को पिंपल्स ज्यादा निकलते हैं।

2. ज्यादा चाय कॉफी पीने से शरीर में सीबम बनने लगता है जिसकी वजह से बाद में पिंपल्स होने लगते हैं।

3. ज्यादा धूम्रपान और शराब से भी चेहरे पर पिंपल्स की प्रॉब्लम होती है। इसलिए जरूरी यह है कि इस तरह की आदतों से दूर रहा जाए।

4. हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी पिंपल्स की प्रॉब्लम होती है। खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं में जब हार्मोनल बदलाव या पीरियड्स आते हैं तो चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं।

5. बार बार साबुन या फेस वॉश से चेहरा धोने से भी इस तरह की प्रॉब्लम हो जाती है। इससे स्किन ड्राई होती है और चेहरे पर पिंपल्स आने लगते हैं।

6. अगर आप ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो यह भी आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। जंक फूड खाने से चेहरे पर पिंपल्स भी निकलते हैं।

7. सूर्य की हानिकारक किरणें स्किन को डैमेज कर सकती हैं। इससे चेहरा काला पड़ सकता है और पिंपल्स की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में ज्यादा देर तक धूप में न रहें।

8. बार-बार चेहरे को स्क्रब करने से बचना चाहिए। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। महीने में केवल 1 या 2 बार ही स्क्रब करें

9. चेहरे की रंगत और ग्लो बनाए रखने के लिए आपको हेल्दी फूड खाना चाहिए। इसके अलावा आप ज्यादा तनाव लेने से भी बचें।

10. स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कम पानी पीने से चेहरा डल नजर आता है। इसके अलावा चेहरे पर दाग धब्बे आदि दिखने लगते हैं।

पिंपल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी, ग्लिसरीन और गुलाब जल का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी, ग्लिसरीन और गुलाब जल का फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी में दो ड्राप गुलाब जल डालें। इन सब चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस फेस पैक को आप ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद आप नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है।