Filmipop

Winter Styling Tips For Office: सर्दियों में इन टिप्स को फॉलो कर ऑफिस में दिखेंगी आप सबसे अलग

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 26 Dec 2022, 2:14 pm
Winter Styling Tips For Office: सर्दियों में इन टिप्स को फॉलो कर ऑफिस में दिखेंगी आप सबसे अलग
Winter Styling Tips For Office: सर्दियों में इन टिप्स को फॉलो कर ऑफिस में दिखेंगी आप सबसे अलग
सर्दियों में ठंड से बचा जाए या अपने स्टाइल पर ध्यान दिया जाए। ऐसा बिल्कुल नहीं होता कि स्टाइल के चक्कर में हम सर्दी से कांपते रहे। कुछ लोग सही तरीके से अपना विंटर वेयर कैरी करते हैं जिससे इस मौसम में भी उनका स्टाइल बना रहता है। तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनका पूरा लुक गर्म कपड़ों से कवर हो जाता है। खासतौर पर ऑफिस जाते समय यह बिल्कुल समझ नहीं आता कि किस तरह से ठंड से बचाव के साथ अपना स्टाइल भी मेंटेन किया जाए।
कहते हैं अच्छे कपड़ों से कॉन्फिडेंस बढ़ता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम एक जैसे कपड़े पहनकर बोर होने लगते हैं। सर्दियों में खासतौर पर एक ही कपड़े को हमें रिपीट करना पड़ता है। हालांकि हम चाहें तो बहुत ही आसानी से सबसे अलग दिख सकते हैं।
अगर आप भी अपने वर्कप्लेस पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप आपको आपका मनपसंद लुक मिलेगा।

कूल लुक के लिए हूडीज
हूडीज पहनकर बहुत ही बढ़िया लुक मिलता है
साथ ही ठंड से भी राहत मिलती है। आप चाहें तो जींस के साथ इन्हें टीमअप कर सकती हैं, इसके अलावा स्कर्ट या कुर्ते के साथ भी इन्हें पेयर किया जा सकता है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप बूट पहन सकती हैं।

कोट पहनकर मिलेगा डिफरेंट लुक
सर्दियों में ऑफिस लुक को अलग बनाने के लिए आप कोट ट्राई कर सकती हैं। आप किसी भी डार्क कलर की जींस के साथ कोट पहनें। इसके अलावा अगर आप हाई वेस्ट की जींस पहनती हैं तो आपको और बढ़िया लुक मिलेगा। फुटवेयर में आप बूट्स या शूज पहन सकती हैं। इससे आपको ठंड नहीं लगेगी और आपका स्टाइल भी बना रहेगा।

स्टाइलिश पफर जैकेट
पफर जैकेट दिखने में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश होते हैं। अक्सर सेलिब्रिटीज को ऐसी जैकेट में देखा जाता है। जींस और बूट्स के साथ ऐसी जैकेट आप कैरी कर सकती हैं। खासतौर पर ब्लू जींस के साथ यह बहुत जचती है। ऑफिस में आपका यह अवतार सबसे अलग होगा।

कंफर्टेबल कार्डिगन

ऑफिस में काम पर फोकस करने के लिए यह जरूरी है कि हमारे कपड़े कंफर्टेबल हों। ऐसे में आप चाहें तो कार्डिगन भी पहन सकती हैं। सर्दियों में कार्डिगन भी बहुत ही अच्छा लुक देते हैं। इन्हें जींस या इंडियन आउटफिट के साथ भी पेयर किया जा सकता है।

वुलेन हाई नेक स्वेटर
आप चाहें तो वुलेन हाई नेक स्वेटर जींस के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको ठंड भी नहीं लगेगी और आप काफी स्टाइलिश भी दिखेंगी। हाई नेक स्वेटर के साथ आप कई तरह की एक्सेसरीज भी पहन सकती हैं। ऐसे गर्म स्वेटर बाजार में आपको आसानी से मिल सकते हैं।