Filmipop

Moisturizer and Sunscreen: चमकती त्वचा के लिए क्यों जरूरी है मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन, जानिए दोनों में फर्क

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 24 Dec 2022, 2:14 pm
Moisturizer and Sunscreen: चमकती त्वचा के लिए क्यों जरूरी है मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन, जानिए दोनों में फर्क
Moisturizer and Sunscreen: चमकती त्वचा के लिए क्यों जरूरी है मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन, जानिए दोनों में फर्क
अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाए रखने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं। बढ़िया क्रीम से लेकर हम फेस वॉश तक भी ऐसा चुनते हैं जो हमारे चेहरे के ग्लो को बनाए रख सके। सर्दी हो या गर्मी यदि स्किन की अच्छी देखभाल न की जाए तो यह डैमेज हो सकती है। चेहरे पर दाग धब्बे उभरने लगते हैं और त्वचा बेजान नज़र आने लगती है।
ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए हम मॉइश्चराइजर यूज करते हैं इसके अलावा अपनी स्किन को डैमेज होने से बचाने के लिए हम सनस्क्रीन भी लगाते हैं। हालांकि यह दोनों ही क्रीम की तरह होते हैं लेकिन इनके बीच बड़ा फर्क होता है। जी हां इन दोनों के अपने अलग फायदे होते हैं लेकिन यह दोनों ही चेहरे के लिए जरूरी होते हैं। मॉइस्चराइजर त्वचा को रूखा होने से बचाता है तो वहीं सनस्क्रीन सूर्य की हानिकारक किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करता है। चलिए आपको इनके बीच के अंतर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्यों जरूरी है मॉइश्चराइजर?
मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है। इसे लगाने से बेजान त्‍वचा से मुक्‍ति मिलती है और यह एजिंग के निशानों को भी दूर करता है। इससे झुर्रियां कम होती हैं और रूखी एवं तैलीय त्‍वचा की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। नहाने के बाद और रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में आपको कई तरह के मॉइश्चराइजर मिलेंगे। अपनी स्किन के अनुसार इसे चुनकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रख सकती हैं। हालांकि मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल हमेशा सनस्क्रीन से पहले करना चाहिए।

यूवी रेज से बचने के लिए सनस्क्रीन
सूर्य की हानिकारक किरणें हमारी स्किन की नेचुरल चमक को खत्म कर सकती हैं। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। सनस्क्रीन धूप से होने वाली टैनिंग से स्किन को प्रोटेक्ट करता है। इसे चेहरे, गर्दन, हाथ और पीठ पर लगाया जा सकता है। इसे सनब्लॉक, सनबर्न क्रीम और सनटैन लोशन भी कहते हैं। गर्मी हो या सर्दी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर में फर्क

सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर दोनों ही स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं। त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए और सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए इनका इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आपकी स्किन रूखी नहीं है तो आप सनस्क्रीन जरूर यूज करें। खासतौर पर हर मौसम में घर से निकालने से पहले इसे जरूर लगाएं। यह स्किन के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। सर्दी के मौसम में बिना सनस्क्रीन के धूप सेंकना भी हानिकारक साबित हो सकता है।