Filmipop

Benefits Of Tulsi For Health: कैंसर के रिस्क को कम करती है तुलसी, जानिए इसके सेवन का सही तरीका

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 12 Jan 2023, 12:27 pm
Benefits Of Tulsi For Health: कैंसर के रिस्क को कम करती है तुलसी, जानिए इसके सेवन का सही तरीका
Benefits Of Tulsi For Health: कैंसर के रिस्क को कम करती है तुलसी, जानिए इसके सेवन का सही तरीका
कहते हैं जिस घर में रोजाना तुलसी की पूजा की जाती है उस घर में सुख शांति बनी रहती है और धन्य धान्य की कमी नहीं रहती है। लेकिन इसके अलावा भी तुलसी के कई फायदे होते हैं। जी हां तुलसी में कई ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। रोजाना तुलसी का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है और हम सेहतमंद रहते हैं।
सर्दी जुकाम और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए तुलसी का सेवन किया जा सकता है। स्किन के लिए भी तुलसी के अनगिनत फायदे होते हैं। तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। साथ ही इसका काढ़ा भी बहुत ही असरदार साबित होता है। यदि रोजाना खाली पेट तुलसी का पानी पिया जाए तो यह हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
पेट के लिए तुलसी के फायदे
अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो आप रोजाना दो से तीन तुलसी के पत्ते चबाकर इससे राहत पा सकते हैं। इसके अलावा पेट दर्द से आराम के लिए तुलसी के पत्तों का रस और नींबू मिलाकर पी सकते हैं। चाय में भी पी तुलसी का पत्ता मिलाकर पीने से पेट संबंधित बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तुलसी के पत्ते के सेवन से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। आप चाहें तो खाने की चीजों में भी तुलसी के पत्ते को मिलाकर खा सकते हैं।

सर्दी खांसी से आराम के लिए तुलसी
सर्दी, जुकाम, खांसी, कफ आदि से राहत के लिए भी तुलसी का सेवन किया जा सकता है। तुलसी के पत्तों का रस अदरक और शहद के साथ मिलाकर खाने से छाती से जकड़न दूर होती है। साथ ही शरीर को गर्माहट भी मिलती है।

कैंसर से बचाव के लिए तुलसी
तुलसी का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचा जा सकता है। तुलसी में मौजूद फोटोकेमिकल्स में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हर तरह के कैंसर के रिस्क को कम कर सकते हैं।

बॉडी को डिटॉक्सिफाई करती है तुलसी
तुलसी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का भी काम करती है। यह शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करती है जिससे किडनी में स्टोन का खतरा कम होता है। गाउट के मरीजों के लिए भी तुलसी बहुत ही फायदेमंद होती है।

मेंटल हेल्थ के लिए तुलसी के बेनिफिट्स
माना जाता है कि तुलसी स्ट्रेस लेवल को भी कम कर सकती है। थकान और तनाव को कम करने के लिए तुलसी का पानी पी सकते हैं।

खाली पेट तुलसी के फायदे
रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी मजबूत रहती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का पानी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इससे शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। खाली पेट तुलसी का पानी पीने से लूज मोशन से भी राहत मिलती है।