Filmipop

Constipation की समस्या से डेली लाइफ पर पड़ रहा असर, परेशानी दूर करने के लिए करें ये उपाय

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 2 Jan 2023, 5:54 pm
Constipation की समस्या से डेली लाइफ पर पड़ रहा असर, परेशानी दूर करने के लिए करें ये उपाय
Constipation की समस्या से डेली लाइफ पर पड़ रहा असर, परेशानी दूर करने के लिए करें ये उपाय
पाचन एक जटिल प्रक्रिया है जो आपके डेली लाइफ को आसानी से प्रभावित कर सकती है। आप एक चीज गलत खाते हैं और आपका पूरा पाचन तंत्र उल्टा हो जाता है। एक समस्या जो लाखों लोगों को रोजाना प्रभावित करती है, वह है कब्ज। ऐसी परेशानी में स्टूल शेड्यूल गड़बड़ हो जाती है। पर्याप्त पानी न पीने से लेकर नई जगह जाने तक, ऐसी कुछ भी वजह से आपको कब्ज का बन सकता है।
कारण जो भी हो, अगर आप एक हेल्दी लाइफ स्टाइल को फॉलो करते हैं तो कब्ज का इलाज घर पर ही किया जा सकता है। यदि आप अपने स्टूल शेड्यूल को वापस पटरी पर लाने के उपाय जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें।।।
कब्ज ठीक करने के कुछ नैचुरल तरीके भी हैं जिसे अपना कर आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानें कब्ज आखिर है क्या?

कब्ज क्या है?

कब्ज को एक ऐसी स्थिति के रूप में समझा जा सकता है जिसमें सप्ताह के कुछ दिनों में स्टूल होता ही नहीं है और यदि होता भी है तो छोटा, सूखा और दर्द से भरा होता है। यह न सिर्फ पाचन से संबंधी बल्कि मनोरोग सहित कई अन्य बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। यदि आपकी स्टूल रूटीन प्रति सप्ताह तीन से कम है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेनी चाहिए। हालांकि इस परेशानी का उपचार समस्या के मूल कारण पर निर्भर करता है, आपको इसकी तुरंत जांच करवानी चाहिए, खासकर यदि आप इस परेशानी को नियमित रूप से अनुभव कर रहे हैं। यदि आपको निम्न लक्षणों में से कोई भी अनुभव हो तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए:

कम स्टूल

पेट दर्द


आपके स्टूल में ब्लड

घरेलू उपचार आजमाने के बाद भी स्टूल न आना

कब्ज को कैसे रोकें?

आपका आहार पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इस समस्या को दूर करने में भी मदद करेगा। अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कब्ज को रोकने में मदद कर सकते हैं।

1 पानी ज्यादा पिएं

डिहाइड्रेशन को कब्ज के सबसे बड़े कारणों में से एक माना जाता है। आपका पेट भोजन को बड़ी आंत में भेजता है, जिसे कोलन भी कहा जाता है। बड़ी आंत आपके आहार अपशिष्ट से पानी को अवशोषित करती है यदि आपके शरीर में पहले से ही पानी पर्याप्त नहीं है। तो इससे सख्त स्टूल निकलता है। कब्ज को दूर रखने के लिए आपको प्रतिदिन कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

2 फाइबर रिच फूड खाएं

फाइबर से भरपूर आहार खाने से स्टूल की परेशानी में सुधार करने में मदद मिल सकती है। जिससे कब्ज की संभावना कम हो जाती है। फाइबर के अच्छे स्रोतों में नाशपाती, एवोकैडो, सेब, गाजर, चुकंदर, ब्रोकोली, आटिचोक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, बीन्स और छोले शामिल हैं।

3 हाई फैट का सेवन सीमित करें

तली-भूनी चीजें, लाल मांस, और अन्य हाई फैट फूड जैसे कि बेकन, सॉसेज, फुल क्रीम दूध, पके हुए सामान, पेस्ट्री आदि का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिससे कब्ज हो सकता है।

4 कॉफी पिएं

हर रोज कॉफी पीने से आपको स्टूल आने में मदद मिलती है। विभिन्न स्टडीज में यह बात सामने आई है कि कैफीन डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार कर सकता है। हालांकि बहुत अधिक कॉफी का सेवन न करें क्योंकि अत्यधिक कैफीन के सेवन से डिहाइड्रेशन हो सकता है और स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है।

5 नियमित एक्सरसाइज करें

फिजिकल एक्टिविटी की कमी से कब्ज हो सकता है। जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उन्हें शायद ही कभी कब्ज का अनुभव होता है। योग भी एक ऐसा तरीका है जो आपको इस तरह की पाचन संबंधी परेशानियों के दर्द और समस्या से निपटने में मदद कर सकता है।

6 डेयरी प्रोडक्ट से बचें

अपने डाइट में डेयरी प्रोडक्ट को शामिल करना भी कब्ज का एक और कारण है। यह मुख्य रूप से तब होता है जब आप गाय के दूध में पाए जाने वाले कंपाडंड जैसे लैक्टोज के प्रति सेंसेटिव हो जाते हैं। बहुत अधिक पनीर और दूध से समस्या हो सकती है, इसलिए यदि आपको कब्ज है तो ऐसे प्रोडक्ट का खाने में कम इस्तेमाल करें।