Filmipop

Health Benefits of Dates: डायबिटीज रहेगी कंट्रोल, हड्डियां होंगी मजबूत, जानिए खजूर खाने के 6 जबरदस्त फायदे

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 5 Dec 2022, 10:30 am
Health Benefits of Dates: डायबिटीज रहेगी कंट्रोल, हड्डियां होंगी मजबूत, जानिए खजूर खाने के 6 जबरदस्त फायदे
Health Benefits of Dates: डायबिटीज रहेगी कंट्रोल, हड्डियां होंगी मजबूत, जानिए खजूर खाने के 6 जबरदस्त फायदे
Dates Benefits: आज के समय में स्‍वस्‍थ्‍य और फिट रखना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। बीमारियों से बचने और हेल्दी बने रहने के लिए लोग एक्सरसाइज, योग और सही डाइट पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी लोग बदलते मौसम के साथ किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ ही जाते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है खजूर का सेवन। जी हां, खजूर न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह हेल्‍थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

इसलिए खजूर को "वंडर फ्रूट" के नाम से भी बुलाया जाता है। हेल्थलाइन के अनुसार इसमें प्रोटीन, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करते हैं जिनके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिनमें कई बीमारियों का जोखिम कम होता है।
एक्‍सपर्ट सर्दियों में खजूर खाने की सलाह देते हैं। अगर आप इसे डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको कई मौसमी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसका सेवन आप सूखा या भिगोकर कर सकते हैं। वहीं इसका सेवन अगर दूध के साथ किया जाता है तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।


आंखों के लिए फायदेमंद है खजूर
अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं या फिर आंखों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से मोतियाबिंद, रतौंधी जैसी समस्याओं को कम करने में फायदा मिलता है।

खजूर हड्डियों को बनाता है मजबूत
खजूर में मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम, पोटैशियम, कॉपर जैसे पोषक तत्‍व खूब पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों से जुड़ी समस्यायों को दूर रखने में यह मदद करता है। खजूर का रोजाना दूध के साथ सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

त्वचा और बालों का खजूर रखता है ध्‍यान
खजूर में विटामिन सी और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्‍व त्वचा में लचीलापन लाने और बालों को स्वस्थ व घना बनाने का काम करते हैं। सफेद बालों की समस्‍या को भी खजूर कम करता है। गुनुगने पानी के साथ खजूर खाने से त्वचा से जुड़ी रिंकल्स, आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी कम हो सकते हैं।

डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए खजूर बेहद फायदेमंद
खजूर में नेचुरल मिठास होती है। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो सुबह खाली पेट खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। खजूर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है।

खजूर है एनर्जी का होता है अच्छा सोर्स
खजूर में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। इसके रोजाना सेवन से आप अपने एनर्जी लेवल को हाई रख सकते हैं। अगर आपको काम करते हुए कमजोरी महसूस होती है तो आप रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ 4-5 खजूर खा सकते हैं। यह लंबे समय तक आपको एनर्जेटिक बनाए रखेगा।

ब्रेन हेल्थ के लिए खजूर फायदेमंद
खजूर को ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन बी और कोलीन पाया जाता है, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। याददाश्त बढ़ाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।