Filmipop

सर्दियों में रोजाना खाएं भीगी हुई किशमिश, इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होगी और कब्ज में मिलेगा आराम

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 6 Dec 2022, 4:28 pm
सर्दियों में रोजाना खाएं भीगी हुई किशमिश, इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होगी और कब्ज में मिलेगा आराम
सर्दियों में रोजाना खाएं भीगी हुई किशमिश, इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होगी और कब्ज में मिलेगा आराम
नई दिल्ली। किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जिसे आमतौर पर फिरनी या खीर में टॉपिंग के रूप में डाला जाता है। भले ही यह कितनी भी मुरझाई और फीकी हो, बावजूद इसके ये पोषक तत्वों का भंडार है। किशमिश सूखे अंगूरों से मिलती है। नेचुरल शुगर से भरी किशमिश वास्‍तव में बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इसका सेवन जरूरी है।
यूं तो इसमें चीनी और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, लेकिन जब वह कम मात्रा में खाई जाए , तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह पाचन में मदद करने के साथ आयरन लेवल को बढ़ाती है। इसमें हड्डियों को मजबूती देने के गुण होते हैं।
वैसे तो किशमिश को लोग कच्चा खा लेते हैं, लेकिन इन्‍हें soaked raisin सुबह खाना बहुत अच्‍छा माना जाता है। ऐसा करने से छिलके के बाहरी हिस्से पर मौजूद विटामिन और मिनरल पानी में घुल जाते हैं। इस तरह से शारीर में एब्‍जॉर्व होने वाले पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। इससे ये स्वादिष्ट होने के साथ इसके फायदे भी बढ़ जाते हैा। तो आइए जानते हैं soaked raisin को खाने से सदिर्यों में क्या फायदे होते हैं।

पाचन में मदद करें-

सर्दियों में कब्ज होना सबसे आम समस्या है। ऐसे में किशमिश का सेवन बहुत अच्‍छा रहता है। चूंकि यह फाइबर से भरपूर होती है और जब इसे पानी में भिगोकर खाया जाता है, तो यह एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करती है। soaked raisin के रेशे बॉवेल मूवमेंट और कब्ज को दूर करने में कारगर हैं ।

वजन घटाएं-

सर्दियों में न चाहते हुए भी वजन बढ़ जाता है। ऐसे में वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आप soaked raisin का सेवन कर सकते हैं। इसमें नेचुरल शुगर की उपस्थिति भी आपकी क्रेविंग को रोकने में मदद करती है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है और वजन नहीं बढ़ता।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है-

रोजमर्रा के काम को ठीक तरह से करने के लिए हड्डियों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। हड्डियों के निर्माण के लिए बोरोन की जरूरत सबसे ज्यादा होती है और किशमिश में ये अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। बता दें कि किशमिश में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने पर जोर देता है। इसके अलावा soaked raisin में सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस की शुरुआत को रोकने में कारगर साबित होते हैं।

ऊर्जा का स्तर बढ़ाएं-

सर्दियों में ऊर्जा की कमी हम सभी को महसूस होती है। ऐसे में दिनभर एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए soaked raisin बहुत फायदेमंद है। रात में पानी में किशमिश भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खा लें। भीगी हुई किशमिश में नेचुरल फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होता है, जिसके सेवन के बाद शरीर को ताकत मिलती है । इसलिए ठंड के दिनों में ऊर्जा की कमी होने पर भीगी हुई किशमिश चबाना एक अच्छा तरीका है।

इम्‍यूनिटी बढ़ाएं-

आज के समय में हर कोई अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने पर जोर दे रहा है। ऐसे में किशमिश को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सर्दियों के दिनों में रोजाना पानी में soaked raisin खाने से शरीर को अन्‍य संक्रमणों से लड़ने की भरपूर ताकत मिलती है।