Filmipop

Foods for Healthy Heart: सर्दियों में मजबूत इम्यूनिटी और हेल्दी हार्ट के लिए रोजाना खाएं ये 5 फूड्स

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 11 Jan 2023, 6:15 pm
Foods for Healthy Heart: सर्दियों में मजबूत इम्यूनिटी और हेल्दी हार्ट के लिए रोजाना खाएं ये 5 फूड्स
Foods for Healthy Heart: सर्दियों में मजबूत इम्यूनिटी और हेल्दी हार्ट के लिए रोजाना खाएं ये 5 फूड्स
हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा कई ऐसे फलों और सब्जियों के जूस हैं जो से दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हार्ट हेल्थ को अच्छा रखने के अलावा यह हमें कई दूसरे रोगों से भी दूर रख सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि सर्दी के मौसम में आपको हेल्दी हार्ट के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करने की जरूरत है।
मजबूती इम्यूनिटी और हेल्दी हार्ट के लिए ब्रोकली
सर्दियों में ब्रोकली खाने के कई फायदे होते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारे दिल को भी हेल्दी रखता है। ब्रोकली में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। आप इसकी सब्जी खा सकते हैं। इसके अलावा इसका सूप भी पी सकते हैं।
रोजाना एक गिलास अनार का जूस
अनार में आयरन, विटामिन सी, पोटेशियम, जिंक और विटामिन बी होता है। रोजाना एक अनार खाने से या फिर अनार का जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। साथ ही यह हमारे दिल के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अनार ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है।

हेल्दी हार्ट के साथ कमजोरी दूर करने के लिए चुकंदर
चुकंदर खाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। यह प्रोटीन कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। चुकंदर खाने से खून बढ़ता है। साथ ही यह कमजोरी को भी दूर करता है। आप रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीकर अपने दिल को भी मजबूत और गंभीर बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

हेल्दी हार्ट के लिए ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मौजूद हेल्दी फैट हमारे दिल को मजबूत बनाए रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखते हैं जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है।

हरी सब्जियां
हम सब जानते हैं कि हरी सेहत के लिए कितनी लाभकारी होती हैं। ठंड के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं जैसे मेथी, पालक, सरसों आदि का साग। यह आपके शरीर को मजबूत कर सकते हैं और दिल को भी सेहतमंद रखते हैं।