1/10सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरमॉडल

अमेरिकी फैशन मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी केंडल जेनर ने महज 22 साल की उम्र में वो कर दिखाया है, जो किसी सपने की तरह है। 14 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर शुरू करने वाली केंडल ने केट मॉस, मिरांड केर और नाउमी काम्पबेल जैसी सुपरमॉडल्स को पछाड़कर 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मॉडल का तमगा हासिल कर लिया है।
2/10एक साल में 140 करोड़ रुपये

पिछले दिनों मिलान फैशन वीक में फर कोट में कैट वॉक करने वाली केंडल जेनर ने साल 2017 में 2.2 करोड़ डॉलर यानी करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘फोर्ब्स’ मैगजीन की ताजा लिस्ट में इनका नाम सबसे ऊपर है।
3/102015 से ही ‘फोर्ब्स’ की लिस्ट का हिस्सा

केंडल साल 2015 से ही प्रतिष्ठित ‘फोर्ब्स’ मैगजीन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरमॉडल्स की लिस्ट में शामिल हैं।
4/10किम कर्दाशियन की बहन है केंडल

अमेरिकी टीवी सेलेब्रिटी किम कर्दाशियन की सौतेल बहन केंडल के इंस्टाग्राम पर 8.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह अप्रैल 2017 में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली टॉप-15 मॉडल्स की सूची में भी शामिल हैं।
5/10शुरू की है खुद की क्लोदिंग रेंज

कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस में 3 नवंबर 1995 को जन्मी केंडल जेनर ने पिछले दिनों ही अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन भी शुरू की है।
6/10जिजेल को पछाड़कर पाया मुकाम

केंडल ने सबसे ज्यादा कमाई के मामले में ब्राजील की मॉडल जिजेल बुन्डजेन पछाड़ा है। जिजेल 2002 से इस लिस्ट में नंबर-1 पर बनी हुई थीं।
7/102009 में ऐसे शुरू हुआ करियर

केंडल ने 14 साल की उम्र में 2009 में विल्हेल्मिना मॉडल्स के साथ मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। केंडल को पहला मॉडलिंग जॉब मशहूर फैशन ब्रांड ‘फॉरएवर 21’ के ट्विस्ट कैंपेन रॉकर बेब्स के रूप में मिला।
8/10केंडल और रशेल की धमाकेदार जोड़ी

नवंबर 2012 में केंडल जेनर ने विक्टोरियाज सीक्रेट के मशहूर फोटोग्राफर रशेल जेम्स के साथ प्रोजेक्ट पर काम किया। इसके बाद दो वर्षों ने इनकी जोड़ी ने फैशन की दुनिया में खूब धमाल मचाया।
9/10दुनिया के सबसे खूबसूरत लोगों में है नाम

साल 2014 में पीपुल मैगजीन ने केंडल जेनर को दुनिया में 50 सबसे खूबसूरत लोगों की लिस्ट में शामिल किया। यही नहीं, 2015 में वह एफएचएम के ‘100 सेक्सिएस्ट वुमन इन द वर्ल्ड’ लिस्ट में भी शामिल हुईं।
10/10घर खरीदने के कारण आई थी चर्चा में

साल 2014 में ही केंडल जेनर उस समय चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने लॉस एंजलिस में दो बेडरूम का एक घर 1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 8.9 करोड़ रुपये में खरीदा। केंडल ने अक्टूबर 2017 में लॉस एंजेलिस के मुलहॉलैंड एस्टेट में एक नया घर खरीदा है।