1/6मेडिकल स्टूडेंट रही हैं मानुषी

इन दिनों हर ओर मानुषी छिल्लर की चर्चा है। 17 साल बाद देश के लिए मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर हरियाणा की इस बेटी ने मान बढ़ाया है। उनकी खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं। मानुषी मेडिकल स्टूडेंट रही हैं, लिहाजा उनकी पिछली जिंदगी और वर्तमान को लेकर सभी की दिलचस्पी भी बढ़ी है। इसी बीच यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो गया है। बताया जाता है कि यह वीडियो दो साल पहले की है।
2/6फिजिक्स टीचर और पढ़ाई की बात

इस वीडियो में मानुषी की आंखो पर चश्मा लगा हुआ है। वह इसमें बेहद साधारण दिख रही हैं। वीडियो में मानुषी पढ़ाई और तैयारी के बारे में बात कर रही है। इस वीडियो में वह अपने फिजिक्स टीचर के बारे में बात कर रही हैं। साथ ही वह एआईपीएमटी की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों से फिजिक्स की पढ़ाई कैसे की जाए, इस बाबत टिप्स दे रही हैं।
ये भी पढ़ें- Miss World बनीं मानुषी छिल्लर के बारे में ये नहीं जानते होंगे आप
3/6यहां देखिए मानुषी का वायरल वीडियो
4/6मानुषी के मेकओवर से मिलती है प्रेरणा

जाहिर तौर पर ग्लैमरस मानुषी का यह साधारण लुक लोगों को हैरान कर रहा है। साथ ही उनका मेकओवर लोगों खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
ये भी पढ़ें- थरूर के उड़ाया था सरनेम का मजाक, मिस वर्ल्ड ने दिया ये जवाब
5/6जीता था ‘मिस कैंपस प्रिंसेज’ का खिताब

बता दें कि कॉलेज में मानुषी ने ‘मिस कैंपस प्रिंसेज’ का खिताब भी जीता था। बताया जाता है कि यहीं से मिस वर्ल्ड बनने की उनकी लालसा जगी।
6/6मम्मी-पापा भी हैं डॉक्टर

डॉक्टर पैरेंट्स के घर पैदा हुई मनुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की है। मानुषी के पिता DRDO में वैज्ञानिक हैं और मां नीलम भी बायोकैमिस्ट्री में एमडी हैं।