1/5अब सुपरस्टार बन चुके हैं वरुण

बेहद कम समय में एक उम्दा एक्टर बन चुके वरुण धवन की नई फिल्म आने वाली है। इसका नाम है ‘सुई-धागा’। खबर ये है कि वरुण ने इस फिल्म का प्रमोशन एक नए अंदाज में किया है। वरुण मुंबई की गलियों में साइकिलिंग करते हुए गए। वहां उन्होंने एक लोकल सैलून से शेव करवाई और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। हैरत हो रही है ना।
2/5वरुण ने ही किया वीडियो शेयर
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है। इसका कैप्शन वो लिखते हैं, ‘मौजी की मूंछ भी मेड इन इंडिया है।’
3/5‘कलंक’ की तैयारियों में जुटे
वहीं वरुण की एक और फिल्म भी लाइनअप है। इसका नाम है ‘कलंक’। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त काम कर रहे हैं। इसमें वरुण का किरदार अहम है। इस रोल के लिए वरुण कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
4/5इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यशराज फिल्म की ‘सुई-धागा’ 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है। पहली दफा वरुण और अनुष्का की जोड़ी इसमें एकसाथ नजर आने वाली है।
5/5‘मेक इन इंडिया’ विचार से है प्रेरित

‘सुई-धागा’ के डायरेक्टर शरत कटारिया हैं। फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विचार से प्रेरित है। वरुण इसमें एक दर्जी का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। देखते हैं 28 सितंबर के दिन रिलीज हो रही ये फिल्म जनता को कितनी पसंद आती है।