1/635 साल के हुए आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा पहले अपनी शादी के लिए चर्चा में थे। अब खबर ये है कि आनंद आहूजा सोमवार को 35 साल के हो गए। ऐसा हो नहीं सकता कि उनका जन्मदिन अनिल कपूर की फैमिली सेलिब्रेट ना करे।
2/6ऐसे मनाया जन्मदिन
इस फोटो में अनिल कपूर अपने दामाद आनंद आहूजा के साथ दिख रहे हैं। बर्थडे का केक सामने पड़ा है। यानी पार्टी हुई है… वो भी धाकड़ वाली। दोनों केक की तस्वीर खींचने में मस्त हैं।
3/6सोनम ने की यह फोटो शेयर
सोनम ने भी एक फोटो शेयर की। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा, ‘मेरे जीवन का प्यार और मेरे जानने वालों में सबसे दयालु शख्स हैं आनंद। आपको जन्मदिन मुबारक हो! आपने मेरी दुनिया को बेहतर बनाया है। मैं बहुत ही खुश हूं कि आज के दिन आप पैदा हुए थे। हम सब केवल एक पंख वाले स्वर्गदूत हैं। हम केवल एक-दूसरे को गले लगाकर उड़ सकते हैं। (राइटर: लुसियानो डी क्रेसकेंजो)’
4/6रिया कपूर ने दिया बेस्ट गिफ्ट
आनंद को सबसे प्यारा गिफ्ट सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने दिया। उन्होंने आनंद को फूलों का जूता बनाकर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि आनंद को जूतों से बहुत प्यार है। वो तरह-तरह के जूते खरीदते रहते हैं।
5/6आ रही है पिता और बेटी की फिल्म

मई में आनंद और सोनम की शादी हुई थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि जल्द ही सोनम कपूर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनके पप्पा अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं, राजकुमार राव भी दिखेंगे इसमें।