1/5अब गेम खिलाने आ रहा है खिलजी

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर काफी विवाद हुआ था। लेकिन लोगों को ये फिल्म काफी पसंद भी आई थी। इसमें रणवीर सिंह ने अल्लाउद्दीन खिलजी का जानदार रोल प्ले किया था, जिसे अब टीवी एक्टर रवि दुबे एक खास गेम शो के लिए निभाने जा रहा हैं। रवि ने इंस्टाग्राम पर अपने खिलजी अवतार का एक नमूना पेश किया है, जिसे देखकर खुद रणवीर और उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे।
2/5चुलबुला होगा इस ‘खिलजी’ का अंदाज
एक चैनल पर आने वाले इस गेम शो के लिए रवि खिलजी बने हैं। वह इस किरदार के साथ न्याय करते नजर आ रहे हैं। उनका लुक, गेटअप और एक्टिंग दमदार है। वैसे ये ‘खिलजी’ बड़ा चुलबुला सा है। बता दें, इस गेम शो का नाम ‘सबसे स्मार्ट कौन’ है।
3/5सोशल मीडिया पर छाया रवि का लुक
सोशल मीडिया पर रवि दुबे का ये लुक छा गया है। पहली नजर में तो वो रणवीर सिंह ही लगते हैं। लोगों ने रवि की इस अवतार की खूब तारीफ की है।
4/5इस फिल्म से करेंगे बड़े पर्दे पर डेब्यू
रवि जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘3 देव’ से वो सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ करण सिंह ग्रोवर, कुणाल रॉय कपूर और केके मेनन नजर आएंगे।
5/5कौन हैं रवि दुबे?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 23 दिसंबर 1983 को जन्मे रवि दुबे पेशे से मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘स्त्री तेरी कहानी’ से की थी। इसके बाद वो ‘डोली सजा के’, ‘सास बिना ससुराल’, ’12/24 करोलबाग’, ‘जमाई राजा’, ‘कुबूल है’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘भाग बकूल भाग’ और ‘राइजिंग स्टार’ जैसे शोज में नजर आए।